विधायक ई सरवन निषाद ने स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चौरीचौरा ।बृहस्पतिवार को शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली को क्षेत्रीय विधायक इं. सरवन निषाद एवं उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह ने तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल लगभग 500 बच्चों ने हाथों में तख्तियां और जागरूकता संदेश लिखे बैनर लेकर नगर क्षेत्र में उत्साह के साथ भ्रमण किया। “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “शिक्षा है अधिकार, नहीं रहे कोई लाचार” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। रैली तहसील परिसर से प्रारंभ होकर भोपा चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, ब्लॉक मंत्री अनिल चंद,चंद्रप्रकाश शुक्ल हरिश्चंद्र पाण्डेय भाजपा नेता राजन जायसवाल, सत्य प्रकाश दुबे, मुंशी प्रसाद, हरिश्चंद्र पांडे, अखिलेश सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, प्रियंका शाही, दिव्या श्रीवास्तव, सीमा कनौजिया, प्रियंका पांडेय, रोशनी सिंह, अरुण यादव, अशोक राय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।