Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*मदद के बहाने बदला एटीएम कार्ड, बुजुर्ग से 2.10 लाख की ठगी

*मदद के बहाने बदला एटीएम कार्ड, बुजुर्ग से 2.10 लाख की ठगी

*मदद के बहाने बदला एटीएम कार्ड, बुजुर्ग से 2.10 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार* गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर 2 लाख 10 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का एटीएम कार्ड, एक बाइक और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार सिकरीगंज थाना क्षेत्र के जदूपट्टी गांव निवासी 65 वर्षीय सीताराम 11 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान एक युवक ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी ने सिकरीगंज, महादेवा, उरुवा, बेलघाट और सोनौली इलाके के विभिन्न एटीएम से लगातार 2 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिकरीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी मोहित पासवान के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को भूमिधर सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एटीएम कार्ड, एक बाइक और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ कुशीनगर और महाराजगंज जिले के विभिन्न थानों में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

0 likes
0 comments1 shares