तीन पीढ़ियों से चलता आ रहा गगहा का नवमी का ऐतिहासिक दंगल

तीन पीढ़ियों से चलता आ रहा गगहा का नवमी का ऐतिहासिक दंगल गगहा दुर्गा मन्दिर के बगल में 58 वर्षों से जारी हैं दंगल प्रतियोगिता गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा के दुर्गा मंदिर परिसर में प्रति वर्ष शारदीय नवरात्र में नवमी के दिन प्रदेश स्तरीय दंगल प्रतियोगिता लगातार 58 वर्षों से चलती चली आ रही है आगामी 19 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय भव्य कुश्ती दंगल नवमी मेले का आयोजन किया जा रहा है।जो 1969 से लगातार चलता चला आ रहा है।इस दंगल का शुभारंभ 1969 में शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन वर्तमान कुश्ती के संरक्षक जयवीर सिंह के बाबा स्व रामबचन सिंह ने प्रारंभ कराया था उनकी मौत के बाद उनके बेटे स्व रमाशंकर सिंह उर्फ भोला सिंह जो काफी लोकप्रिय थे उन्हें लोग बाबू कहकर पुकारते थे उन्होंने अपने पिता के सपनों को साकार करते हुए उस कला को जीवन्त रखा अब उनके बड़े पुत्र जयवीर सिंह व रणवीर सिंह उर्फ बबलू ने तीसरी पीढ़ी में लुप्त हो रही दंगल प्रतियोगिता को जीवंत रखते हुए प्रदेश स्तरीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन प्रति वर्ष करते चले आ रहें हैं। कुश्ती दंगल में भाग लेंगे अंतरराष्ट्रीय पहलवान इस कुश्ती दंगल में प्रदेश और जिला स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पहलवान भी भाग लेंगे। आयोजन के आयोजक जयवीर सिंह ने बताया कि इस दंगल में दूर-दराज से सैकड़ों लोग देखने के लिए आएंगे और स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के पहलवानों को भी मौका दिया जाएगा जिससे वह भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा आयोजन यह आयोजन नवमी पर्व पर दिनांक 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए संरक्षक जयवीर सिंह व आयोजक रणवीर सिंह बबलू ने व्यापक तैयारियां की हैं और स्थानीय दर्शकों से भी आयोजन में शामिल होने की अपील की है। स्थानीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक यह आयोजन न केवल कुश्ती प्रतियोगिता के रूप में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक है। आयोजन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जाता है।इसी दिन मां दुर्गा मंदिर पर नवमी का विशाल मेले का आयोजन भी इन्हीं दोनों भाइयों द्वारा किया जाता है। रणवीर सिंह उर्फ बबलू सिंह प्रतिदिन मां की पूजा कर अपने कार्यों का शुभारंभ करते हैं।