Sultanpur१५ मिनट पहले
सुलतानपुर।जिले की हलियापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधी रिंकू
सुलतानपुर।जिले की हलियापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधी रिंकू सिंह उर्फ कीर्ति किरण पुत्र राम यज्ञ निवासी कांकर कोला थाना हलियापुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस काफी समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
0 likes
0 comments0 shares