Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज देवरिया, भटनी सीएचसी में बवाल: स्टाफ नर्स ने प्रभारी

नेक्स्ट अपडेट न्यूज देवरिया, भटनी सीएचसी में बवाल: स्टाफ नर्स ने प्रभारी

नेक्स्ट अपडेट न्यूज देवरिया, भटनी सीएचसी में बवाल: स्टाफ नर्स ने प्रभारी पर लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश , नेक्स्ट अपडेट की रिपोर्ट देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एक स्टाफ नर्स ने केंद्र प्रभारी डॉ. नवीन कुमार पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी ने रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि सीएचसी प्रभारी पिछले लगभग चार महीने से उसे रात के समय अपने कमरे में अकेले बुलाते हैं और आपत्तिजनक बातें कहते हुए अश्लील हरकत करते हैं। शिकायत के अनुसार प्रभारी ने कई बार कहा, "आओ, हम दोनों एक बिस्तर हो जाएं।" महिला का कहना है कि इस व्यवहार से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। उसने बताया कि उसके परिवार में बड़े बच्चे हैं और इस पूरे मामले से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है। महिला ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो सकती है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार और बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि संबंधित महिला कर्मचारी रात्रि ड्यूटी नहीं करना चाहती हैं। जिलाधिकारी के ताबड़तोड़ छापामारी से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वही रोस्टर के अनुसार जिन कर्मचारियों का ड्यूटी रात में लगी हुई है उनको परेशानी महसूस हो रही है वह ड्यूटी नहीं करना चाहते हैं उसी को लेकर एक साजिश के तहत मुझे फसाने का कुचक्र रच रही है। कार्रवाई की आशंका से बचने के लिए मुझे झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब यह मामला स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोप सही हैं या नहीं। रिपोर्ट: देवरिया से नेक्स्ट अपडेट की रिपोर्ट।

0 likes
0 comments1 shares