प्रयागराज के नैनी में सोमवार सुबह हुआ दर्दनाक सडक हादसा प्रयागराज में

प्रयागराज के नैनी में सोमवार सुबह हुआ दर्दनाक सडक हादसा प्रयागराज में स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची को नो एंट्री में बच्ची कि जान गई ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा भाई दूर जाकर गिरा और बच गया। सोमवार सुबह फलीशा और उसका भाई अपने चाचा के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिर गए। बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। गर्दन पर चढ़ते हुए ट्रक गुजर गया। बच्ची का सिर सड़क पर ही चिपक गया। जहां हादसा हुआ,वहां से बच्ची का स्कूल सिर्फ 500 मीटर दूर है। हादसे की सूचना मिलते ही बच्ची का परिवार मौके पर पहुंच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले शव को लेकर सड़क पर बैठ गए हैं। हादसे के बाद प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। हादसा नैनी सेंट्रल जेल के सामने हुआ।