डाला (सोनभद्र) - चोपन थाना क्षेत्र के सलईबनवा रेलवे लाइन के बगल महिला का शव मिलने से सनसनी

डाला (सोनभद्र) - चोपन थाना क्षेत्र के सलईबनवा रेलवे लाइन के बगल में स्थित एक पहाड़ी पर छत विक्षत सड़ी गली अवस्था में एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव मिलते ही आस पास के क्षेत्र में सनसनी मच गई, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे चोपन थाना क्षेत्र के अमर नाथ गुफा के सामने अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के रेलवे लाइन के बगल में कोंटा गांव के सलाईबनवा स्थित एक पहाड़ी पर झाड़ियों से घिरे हुए गड्ढे में लगभग 42 वर्षीय एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव छत विक्षत सड़ी गली अवस्था में अवधेह मुंह पडी एक गड्ढे में मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी मच गई, शव लगभग सप्ताह भर पहले का बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी चोपन अखिलेश मिश्रा ने छत विक्षत शव को कब्जे लेकर शिनाख्त की कार्रवाई में जुटे गए।