Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

रंगों की फुहार में झूम उठा विकास एकेडमी, बच्चों ने बिखेरी खुशियों की बहार

रंगों की फुहार में झूम उठा विकास एकेडमी, बच्चों ने बिखेरी खुशियों की बहार

घघसरा गोरखपुर । घघसरा बाजार स्थित विकास एकेडमी में सोमवार को होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल और बच्चों की मुस्कान से सराबोर नजर आया। शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर प्रेम, सौहार्द और उल्लास के इस त्योहार को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। बच्चों ने गीत, नृत्य और होली से जुड़े आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने सुंदर और आकर्षक आकृतियां बनाकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के प्रबंधक विकास श्रीवास्तव ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने बच्चों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से होली मनाने की अपील की तथा रंगों के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

0 likes
0 comments0 shares