Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग १४ घंटे पहले

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के आदित्य यादव ने जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के आदित्य यादव ने जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के आदित्य यादव ने जीता स्वर्ण पदक 3000 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश का बढ़ाया मान, जिले में खुशी की लहर बहरियाबाद (गाजीपुर)।राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के होनहार खिलाड़ी आदित्य यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में आदित्य ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के शिक्षाधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 16 नवंबर तक मध्य प्रदेश के एसएमएस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को आयोजित 3000 मीटर दौड़ के हीट मुकाबले में आदित्य यादव ने 8 मिनट 40.77 सेकेंड का समय निकालते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।इसके बाद शुक्रवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में भी आदित्य ने अपनी प्रतिभा, दमखम और शानदार खेल कौशल का परिचय दिया। उन्होंने 8 मिनट 43.6 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया और गाजीपुर को प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।आदित्य की इस शानदार उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश यादव, उदयराज, भानुप्रताप सिंह, उदयभान सिंह, विजय शंकर राय, कमरुद्दीन, मुरलीधर राय, अंजनी सिंह, डॉ. रुद्रपाल यादव, सूर्यप्रकाश राय, नेसार अहमद फैज, तरुण, मनोज, सुनील, अखंड राय, हिमांशु सिंह, इंद्रजीत, लालबहादुर, रामपलट, मनीष यादव, संजीव यादव, रामाशीष, गौरव सिंह, इब्राहीम खान, उदय शर्मा, सतीश सिंह, सिनोध कुमार, देवकुमार, अखिलेश यादव, रीना पाण्डेय, संजय सहित अनेक शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares