Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

खेत में मौत बनकर दौड़ा करंट,झटका मशीन की चपेट में आए किशोर

खेत में मौत बनकर दौड़ा करंट,झटका मशीन की चपेट में आए किशोर

खेत में मौत बनकर दौड़ा करंट,झटका मशीन की चपेट में आए किशोर की मौत सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे नोखे मजरे मेघमऊ गांव में खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई झटका मशीन एक किशोर की मौत का कारण बन गई। रविवार सुबह चरी के खेत में गए 16 वर्षीय आर्यन तिवारी करंट की चपेट में आ गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के मुताबिक आर्यन घर के सामने स्थित चरी के खेत में गया था।आरोप है कि खेत के किनारे लगी झटका मशीन में बिजली का तार जुड़ा था।इसी दौरान आर्यन तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही बल्दीराय तहसीलदार सुनील कुमार, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।किशोर की मौत के बाद प्रशासन ने खेतों में लगाए गए झटका मशीनों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।बल्दीराय एसडीएम प्रभात सिंह ने तहसील क्षेत्र के किसानों से खेतों में लगाई गई झटका मशीन तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि जांच के दौरान खेतों में झटका मशीन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares