सुल्तानपुर धनपतगंज से नौगवां तक बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण कार्य
सुल्तानपुर धनपतगंज से नौगवां तक बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण कार्य जोरों पर।* *युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने निरीक्षण कर जाना हाल, ठेकेदार से मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्क सड़क निर्माण का किया अनुरोध।* सुल्तानपुर विधानसभा की बहुप्रतीक्षित धनपतगंज से नौगवां तीर तक बनने वाले सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसी का जायजा लेने आज युवा बीजेपी नेता पुलकित सिंह मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण करवा रहे ठेकेदार से अनुरोध की कि सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण हो। गौरतलब हो कि लंबे समय से स्थानीय लोग और राहगीर इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। पूर्व के कई जनप्रतिनिधियों से भी इन लोगों ने सड़क निर्माण का अनुरोध किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। मौजूदा सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह तक जब ये बात पहुंची तो उन्होंने स्थानीय लोगों को सड़क निर्माण के लिए आश्वस्त किया था। विधायक विनोद सिंह के लगातार अथक प्रयास के चलते सड़क निर्माण को मंजूरी मिली और निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया था। वहीं स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए पुलकित ने कहा कि हमने आप से पहले ही वायदा किया था कि हर हाल में इस खस्ताहाल सड़क का निर्माण होगा, और आज विधायक जी के प्रयास से निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। जल्द ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। पुलकित ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल और केवल क्षेत्र का विकास और जनसमस्या का निस्तारण। क्षेत्र और समाज की सेवा के लिए हम और हमारा पूरा परिवार जनता के लिए समर्पित है और हमेशा समर्पित रहेंगे। वहीं ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए पुलकित और विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया।