P
Deoria३५ मिनट पहले
लार में अधिकारियों ने की फुट पेट्रोलिंग, दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण।

लार में अधिकारियों ने की फुट पेट्रोलिंग, दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण।. देवरिया 18 अक्टूबर। मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह ने एडिशनल एसपी, एसडीएम, प्रभारी निरीक्षक एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ) के साथ तहसील सलेमपुर के लार कस्बे में फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने पूजा आयोजकों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पूजा के दौरान व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
1 likes
0 comments0 shares