S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस से शिकायत गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा

प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस से शिकायत गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र के खजूरी बाबू तथा कर्णी सेना के जिला उपाध्यक्ष शुभभ शाही ने गगहा पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाई करने की मांग किया है। शनिवार को पुलिस से शिकायत करते हुए शुभम शाही ने बताया कि इंटरनेट मिडिया पर दो लोगों की विडियो वायरल हो रही है जिसमें दो लोग प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और उनके द्वारा गाली दिया जा रहा है। उन्होने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है। गगहा थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
0 likes
0 comments1 shares