Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

जय भीम के नारों से गूंजा डाला, धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती

जय भीम के नारों से गूंजा डाला, धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती

जय भीम के नारों से गूंजा डाला, धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती डाला/सोनभद्र।डाला नगर में मंगलवार को मलिन बस्ती एकता समिति के बैनर तले अंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाला क्षेत्र में सेक्टर सी हनुमान मंदिर परिसर में सबसे पहले डॉ. भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके श्रद्धा -सुमन अर्पित किया गया तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।वहीं वक्ताओं ने युवाओं से बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के हितों में काम करने के लिए प्रेरित किया।उसके बाद सेक्टर सी हनुमान मंदिर निकली प्रभातफेरी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह प्रभातफेरी शहीद स्थल होते हुए पुनः अपने प्रारंभिक स्थान पर संपन्न हुई।इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।इस मौके पर मंगला प्रसाद जायसवाल, पारसनाथ यादव, नागेंद्र पासवान, अवधेश चौहान, बबुंदर पाठक, राणा सुभाष अंबेडकर, पिंटू साहनी,उमेश मेहता, धीरेन्द्र पटेल, संतोष सिंह,अशोक चौधरी,सुधीर पाठक,पवन यादव,अमित शर्मा,राधेश्याम, राहुल,राज, गुड़िया,सुशीला पटेल, धर्मेंद्र सिंह,विजय आदि लोग मौजूद रहे।वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी अपनी टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।

0 likes
0 comments0 shares