Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
गगहा उपडाकघर में दो सप्ताह से वित्तीय लेनदेन ठप, खाताधारक परेशान ,

गगहा उपडाकघर में दो सप्ताह से वित्तीय लेनदेन ठप, खाताधारक परेशान गगहा, बांसगांव संदेश। गोरखपुर के गगहा उपडाकघर में कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण पिछले दो सप्ताह से वित्तीय लेनदेन प्रभावित है। खाताधारकों को पैसे जमा करने और निकालने में परेशानी हो रही है। खाताधारकों राजकुमार, पंकज, निर्मला, राजेश और रणजीत ने डाकघर में जल्द लेनदेन शुरू कराने की मांग की है। पोस्टमास्टर अमरनाथ राय ने बताया कि तकनीकी समस्या की शिकायत दर्ज कराई गई है और जल्द ही कामकाज सुचारु होने की उम्मीद है।
0 likes
0 comments0 shares