पारा बाजार में फातिमा हेल्थ केयर का शुभारंभ,शिशु व महिला रोगों की
पारा बाजार में फातिमा हेल्थ केयर का शुभारंभ,शिशु व महिला रोगों की मिलेगी सुविधा सुलतानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के कुड़वार-सुलतानपुर रोड स्थित पारा बाजार में शनिवार को फातिमा हेल्थ केयर का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।नव स्थापित स्वास्थ्य केंद्र में शिशु रोग एवं महिला रोग संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद हसीब खान तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.ए.फातिमा मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगी। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधा शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है।डॉ.मोहम्मद हसीब खान बी.ए.एम.एस. बैंगलोर व सी.सी.एच.मुंबई उपाधि धारक हैं। वह कीर्ति अस्पताल मुंबई,मैत्री अस्पताल एवं ए.बी.एस.अस्पताल बैंगलोर में सेवाएं दे चुके हैं।वहीं डॉ.ए.फातिमा बी.यू.एम.एस.लखनऊ हैं और मोतीलाल नेहरू डिवीजनल अस्पताल तथा फातिमा मेमोरियल अस्पताल प्रयागराज में पूर्व चिकित्साधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी हैं।इस मौके पर हाजी हसीन खान, एडवोकेट मोहम्मद कफील खान, रज्जन नेता, राम अंजोर यादव, सगीर अहमद, पूर्व प्रधान महेश जायसवाल, प्रधान श्याम नारायण सोनकर, आकिब अहमद, उस्मान, पूर्व प्रधान मंसूर अली, शकील अंसारी,मास्टर मुश्ताक,डॉ.शमीम खान, ठेकेदार अयाज खान, इमरान अली, हाफिज फैसल खान, राजदेव यादव, अरविंद यादव, बब्बन वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।