Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, 14 चक्का ट्रक 30 फीट

*नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, 14 चक्का ट्रक 30 फीट

*नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, 14 चक्का ट्रक 30 फीट नीचे गिरा* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ सिकरीगंज/गोरखपुर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 25.500 किलोमीटर पर बनकटी गांव के समीप एक 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरा। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या OD 05 BA 2799 को चालक सत्यरंजन मंडल पुत्र भानु मंडल, निवासी पाराडीप, थाना पाराडीप, जिला जगतसिंहपुर, उड़ीसा चला रहे थे। चालक के मुताबिक वह उड़ीसा से प्लास्टिक दाना लोड कर गोरखपुर के गीडा जा रहे थे। बनकटी गांव के सामने पहुंचते ही अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गए। मौके पर किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा के अधिकारी और राहत-बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान वाहन चालकों की थकान और नींद से होने वाले सड़क हादसों के खतरे को उजागर कर दिया है।

0 likes
0 comments0 shares