Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

नहर में मिला गुमशुदा युवती का शव

नहर में मिला गुमशुदा युवती का शव

ब्यूरो चीफ शिव शंकर चौधरी/ -सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र बल्दीराय के पास शारदा सहायक खंड सोलह नहर में गुमशुदा युवती का शव तथा साथ में एक नवजात शिशु भी मृत अवस्था में पाया गया जिससे थोड़ी देर के लिए आसपास में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची बल्दीराय पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। घटना के मुताबिक बल्दीराय थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह शारदा सहायक खंड सोलह नहर में नरसिंह पुर मजरे डीह के पास एक महिला का शव तथा बीही निदुरा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे ओवर ब्रिज के नीचे नवजात शिशु का शव नहर में ग्रामीणों को बहता दिखाई पड़ा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय थाने पर दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह तथा क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। आस पास के लोगों के द्वारा जब पहचान की कोशिश कराईं गई तो पता चला कि युवती मनीषा पत्नी अखिलेश उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी बीही निदूरा थाना बल्दीराय की रहने वाली है जिसकी गुमशुदगी स्थानीय थानें पर 6 सितंबर को परिजनों ने दर्ज कराया है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया जा सकता है इसमें पारिवारिक वजह भी हो सकती है तभी 3 दिन पहले युवती घर से भाग निकली यद्यपि विधिक कार्यवाही बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है पुलिस मौत के कारणों की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है शेष वजह पीएम रिपोर्ट आने पर ही सही पता च‌ल पायेगा।

0 likes
0 comments3 shares