देवकहिया में मारुतिनंदन महायज्ञ की निकली कलश यात्रा

चौरी चौरा ।विकास खंड सरदार नगर के ग्राम सभा देवकहिया में शनिवार को श्री श्री पंचमुखी हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति नंदन महायज्ञ का प्रारंभ चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व बाबू बन्धु सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पु भैया के कनिष्ठ पुत्र शिखर सिंह ने फीता काट कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल देवकहिया से करमहा, फुटहवा ईनार तरकुलहा मोड़ होते हुए माता तरकुलहा धाम स्थित फरेन नाला से जल भर कर मां तरकुलही देवी का दर्शन किया मां तरकुलही देवी धाम व्यापार मण्डल व ट्रस्ट के द्वारा जलपान कराया गया। इसके पश्चात कलश यात्रा ग्राम सभा देवीपुर,अवधपुर सरदार नगर होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची तत्पश्चात कलश स्थापित किया गया।यज्ञ के कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामलीला ,दोपहर 2। बजे से सायं काल 4nबजे तक प्रबचन व रात्रि 8 बजे से रासलीला का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवमुनि सिंह डा अशोक सिंह राजकुमार ब्यास विदेशी भारती ग्राम प्रधान मैनेजर शर्मा।भोला पासवान गिरजेश सिंह बृजेन्द्र सिंह सम्पूर्णानंद पाण्डेय संगीत सिंह मनीष सिंह राजकुमार,अनीस,अभिनव जायसवाल सहित सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद रहे।