शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, कथा पंडाल में उमड़ी आस्था

शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, कथा पंडाल में उमड़ी आस्था की भीड़ जखनिया, गाजीपुर। तहसील जखनिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर जखनिया बाजार में आयोजित पंचकुंडीय श्री गौरी रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास पीठ से पूज्या समीक्षा शास्त्री जी ने भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान की अमृतवर्षा कर भावविभोर कर दिया। कथा पंडाल में शाम से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां महिला-पुरुष श्रद्धा भाव से कथा श्रवण करते दिखाई दिए।पूज्या समीक्षा शास्त्री जी ने मानव जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान की शरण में जाने से व्यक्ति के सभी दुखों और कष्टों का अंत हो जाता है। उन्होंने भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत रोचक और भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। कथा के दौरान पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।महायज्ञ एवं कथा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गाजीपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पारस नाथ राय तथा योगेंद्र राय ने पहुंचकर व्यास पीठ पर पुष्प अर्पित किया और कथा वाचक का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर अयोध्या से पधारे पूज्य संत हनुमान दास जी महाराज भी व्यास पीठ पर विराजमान रहे। साथ ही जगदीश दास जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की आध्यात्मिकता को और अधिक दिव्यता प्रदान की।कथा आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में सोनू जायसवाल अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जखनिया नंदलाल गुप्ता उर्फ नंदू भैया, व्यापार प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता, प्रतिष्ठित व्यापारी बबलू गुप्ता, सर्वानंद चौबे, रमेश पांडे, ओमप्रकाश पांडे, विजय वर्मा, राकेश सिंह, पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के प्रवक्ता डॉ. संतोष मिश्रा, संतोष सिंह, मुन्ना, विक्की सिंह, राजेश दुबे, पिल्लू, आलोक पांडे, गौरव सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।पूरे क्षेत्र में महायज्ञ एवं कथा को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है तथा प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।