Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

रानूखोर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

रानूखोर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रानूखोर में सोमवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। सुनील गुप्ता की 26 वर्षीय पत्नी मंशा देवी अपने कमरे में मृत पाई गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से नगर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नौगढ़ की रहने वाली मंशा देवी की शादी तीन वर्ष पूर्व रानूखोर निवासी सुनील गुप्ता से हुई थी। दंपती का डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि मंशा देवी का ससुराल पक्ष से अक्सर विवाद होता था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट की स्थिति बनी रहती थी। सोमवार अपराह्न लगभग 1:30 बजे उनका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। गांव के एक व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति सुनील गुप्ता सहित सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अरुण कुमार एस, क्षेत्राधिकारी गीडा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

0 likes
0 comments0 shares