Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

जाति धर्म से उपर उठकर करे जन प्रतिनिधि का चुनाव टप्पू

जाति धर्म से उपर उठकर करे जन प्रतिनिधि का चुनाव टप्पू

चौरीचौरा गोरखपुर। जाति धर्म से उपर उठकर जनप्रतिनिधि का चुनाव करें उक्त बाते अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने 326 विधानसभा चौरी-चौरा क्षेत्र के झंगहा (पाण्डेय टोला) तथा भटगांवा में चौपाल को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से चौरी-चौरा विधानसभा में स्थानीय नेतृत्व को अवसर नहीं मिलने के कारण जनता की समस्याएं प्रभावी ढंग से जनप्रतिनिधियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इसके कारण क्षेत्र का समुचित विकास प्रभावित हुआ चौरी-चौरा विधानसभा लंबे समय से विकास की दौड़ में पिछड़ती चली गई है। क्षेत्र की फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं, जिससे रोजगार के अवसर समाप्त हुए हैं। किसान, व्यापारी, युवा और बेरोजगार सहित सभी वर्ग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने इसे विधानसभा का दुर्भाग्य बताते हुए कहा कि यदि जनता पार्टी और जाति से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र के योग्य, ईमानदार और स्थानीय प्रतिनिधि का चयन करेगी, तभी चौरी-चौरा का समग्र विकास संभव हो सकेगा। संचालन पं राजकुमार ब्यास ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares