Sultanpurलगभग ४ घंटे पहले
तेज डीजे जानलेवा, कोर्ट के मानक का पालन करें - डॉ. ए
तेज डीजे जानलेवा, कोर्ट के मानक का पालन करें - डॉ. ए के सिंह ----------- (सुल्तानपुर)* जनपद के मशहूर चिकित्सक डॉ. ए के सिंह ने तेज डीजे साउंड को स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि तेज डीजे की आवाज निश्चित रूप से अच्छी नहीं है। कोर्ट ने जितने डेसीबल की अनुमति दी है, उसी सीमा में डीजे बजना चाहिए। बंद गाड़ी में भी डीजे के पास से गुजरने पर दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। पिछले साल जिला अस्पताल के सामने एक व्यक्ति की डीजे के पास से गुजरते समय हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। जब साउंड की फ्रीक्वेंसी हृदय की फ्रीक्वेंसी से टकराती है तो हार्ट अटैक का खतरा बन जाता है और बहरापन भी आ सकता है।
0 likes
0 comments0 shares