वैष्णवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 8 अगस्त को लगेगा निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श शिविर
वैष्णवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 8 अगस्त को लगेगा निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श शिविर सहजनवा, (गोरखपुर)। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वैष्णवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, भीटी रावत द्वारा एस्ट्रोमेडिक्स हॉस्पिटल, बेतियाहाता के सहयोग से शनिवार, 8 अगस्त को निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अस्पताल परिसर में होगा। शिविर में हृदय रोग, मस्तिष्क एवं न्यूरो संबंधी रोग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी तथा शिशु एवं बाल रोग से संबंधित समस्याओं का अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल यादव (डीएम कार्डियॉलजी), मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. ऋत्विक राणा सिंह (डीएम मेडिसिन), न्यूरो सर्जन डॉ. राकेश कुमार, लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार त्रिपाठी तथा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सैय्यद मो. वासिम मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उक्त जानकारी डॉ. अंजनी कुमार त्रिपाठी (एमडी, वैष्णवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल) ने दी। वहीं अस्पताल में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, गायनी, आईसीयू, इमरजेंसी एवं ट्रॉमा, प्लास्टिक सर्जरी, डिजिटल एक्स-रे (डीआर), अल्ट्रासाउंड डॉप्लर तथा अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।