दस दिन बाद भी नहीं बहाल हो सकी सुगौना गांव की विद्युत आपूर्ति, आक्रोशित ग्रामीणों ने आपूर्ति बहाल की

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट विद्युत उपकेंद्र गंगटही कटसहरा फीडर के सुगौना गांव अमर शहीद मूर्ति के पास बसे करीब दर्जनों घरों की विद्युत आपूर्ति बिगत दस दिन पहले आई तेज आंधी पानी में पोल और तार टूट कर गिर जाने के कारण बाधित हो गई थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा विद्युत उपकेंद्र गंगटही पर कई बार किया गया लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता के कारण विद्युत पोल और तार दस दिन बाद भी ठीक नहीं किया गया, जिससे आक्रोशित होकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजय यादव ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र गंगटही पर बार बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कर्मचारियों ने इस भीषण गर्मी में पोल और तार ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। केवल विभाग द्वारा आज और कल ठीक करने का कोरा आश्वासन दिया जाता रहा। इस भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना हराम हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि विभाग द्वारा इस समस्या का समाधान तत्काल नहीं कराया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अनिल मद्धेशिया, अविनाश चौरसिया, अजय यादव, विकास कुमार, आर्यन कुमार, संदीप कुमार, श्याम कुमार, कन्हैया, रमेश भारती, भागीरथी, अच्छे लाल, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, अखिलेश गुप्ता, दुर्विजय गुप्ता, रामदरश, रामकेश, संतोष, इन्द्रजीत, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस संदर्भ में अवर अभियंता रविन्द्र कुमार चौबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मंगलवार को शाम संविदाकर्मी टूटे हुए पोल को गाड़ कर तार टाइट कर रहे थे,तबतक दूसरा पोल टूट गया, आज टूटे हुए पोल को गाड़ कर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।