Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२२ दिन पहले

बेलघाट क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों के खिलाफ

बेलघाट क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों के खिलाफ

बेलघाट क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज बेलघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां ने बेलघाट थाने में तहरीर दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर थाने ले आई। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामला दो अलग-अलग संप्रदायों से जुड़ा हुआ है। पीड़िता हिंदू धर्म से संबंध रखती है। पीड़िता के पिता की मृत्यु दो वर्ष पूर्व हो चुकी है, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ रह रही है और पूरी तरह उन्हीं पर आश्रित है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

1301 likes
0 comments1 shares