सुल्तानपुर सरकारी जमीन आवंटन में बड़ा एक्शन,सुल्तानपुर के सिटी मजिस्ट्रेट करम सिंह
सुल्तानपुर सरकारी जमीन आवंटन में बड़ा एक्शन,सुल्तानपुर के सिटी मजिस्ट्रेट करम सिंह निलंबित।सरकारी जमीन के नियम विरुद्ध आवंटन के मामले में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। सुल्तानपुर में तैनात सिटी मजिस्ट्रेट करम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।शासन ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।आरोप है कि करम सिंह ने सम्भल जिले की गुन्नौर तहसील में तहसीलदार रहते हुए सरकारी भूमि के आवंटन में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की थीं। इस मामले में उनके समेत 19 लोगों के खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज है।शासन ने प्रारंभिक जांच में आरोपों को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की है।निलंबन के बाद करम सिंह को प्रयागराज मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।सरकार की इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि सरकारी भूमि से जुड़े विवादित मामलों में शासन आगे भी सख्त रुख अपनाएगा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रह सकता है।