H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
बड़हलगंज में अरविन्द मेडी सेन्टर का शुभारम्भ

* चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने किया उदघाटन बड़हलगंज। गोरखपुर जनपद के मेडिकल सेवा हब के रूप में तेजी से विकसित हो रहे नगर पंचायत बड़हलगंज में एक और चिकित्सा केंद्र अरविन्द मेडी सेन्टर का शुभारम्भ हुआ। मंगलवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने फीता काट कर चिकित्सा सेवा केन्द्र का शुभारम्भ करते हुये विश्वास प्रकट किया कि आने वाले समय में अरविन्द मेडी सेन्टर जनता व रोगियों के विश्वास का भागीदार बनेगा। यहां लोग उचित मूल्य पर रोगों से मुक्ति हासिल कर पाएंगे। इसके पूर्व मेडी सेन्टर के संचालक डा अमर राज चौधरी ने श्री उमर का स्वागत किया। इस अवसर पर डा उदय राज चौधरी, डा आकाश गुप्ता, अजय कुमार चौधरी, अनूप राज, राकेश राज, अनुराग चौधरी, डॉ सूर्य प्रताप शाही, सुनील मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
1 likes
0 comments0 shares