Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

राज्यसभा सांसद संगीता यादव ने किया पौधरोपण

राज्यसभा सांसद संगीता यादव ने किया पौधरोपण

चौरी चौरा गोरखपुर। ।एक जुलाई से सात जुलाई तक चल रहे आम बहार आपके द्वार महाअभियान के अंतर्गत गुरुवार को चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में तरकुलहा देवी जंगल स्थित वन पुलिस चौकी परिसर में वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संजय तिवारी भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री राजन पाण्डेय, ग्राम प्रधान विष्णु मौर्य वीरेंद्र यादव ओम प्रकाश यादव सुमित पटेल एवं शुभम यादव एसडीओ गोरखपुर क्षेत्र विनीत कुमार सिंह वनक्षेत्राधिकारी अमन जैन , ब्रह्मपुर सेक्शन अधिकारी हिमांशु गोंड सरदारनगर सेक्शन अधिकारी आशुतोष मिश्रा , ब्रह्मपुर बीट प्रभारी धीरज कुमार सिंह, सरदारनगर बीट प्रभारी रामचन्द्र यादव तथा वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares