Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर।जनपद में गौवंश संरक्षण, किसानों की फसल सुरक्षा और गौकशी पर रोक

सुल्तानपुर।जनपद में गौवंश संरक्षण, किसानों की फसल सुरक्षा और गौकशी पर रोक को लेकर सोमवार को गौ रक्षा वाहिनी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। संगठन ने भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी-छाया,आवारा गौवंश को गौशालाओं में भेजने के लिए विशेष अभियान,गौकशी पर सख्त कार्रवाई और गौशालाओं की नियमित मॉनिटरिंग की मांग उठाई।प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि आवारा पशु किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं,जबकि प्रदेश महामंत्री जयशंकर दुबे ने अवैध पशु व्यापार व गौकशी पर कठोर कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में पशु छोड़ने वाले पशुपालकों पर कार्रवाई, बीमा घोटालों की जांच,आवारा कुत्तों के नियंत्रण और जनपद स्तरीय हेल्पलाइन स्थापित करने की भी मांग की गई।गौ रक्षा वाहिनी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो जनपद में समस्या और विकराल हो सकती है।

0 likes
0 comments0 shares