Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

प्रेस विज्ञप्ति *बड़गहन में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया

प्रेस विज्ञप्ति *बड़गहन में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया

प्रेस विज्ञप्ति *बड़गहन में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया शानदार दमखम* सहजनवा गोरखपुर। ग्राम पंचायत बड़गहन स्थित बौद्ध ब्रह्मा संस्थान परिसर में आज युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन राहुल यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बौद्ध ब्रह्मा संस्थान के संरक्षक सोनू पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा रामसिंह यादव,रामचन्द्र यादव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, ,सन्तलाल यादव, बीडीसी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविकान्त उर्फ लालू, बिह्नेश यादव, धोनी , नीतीश एवं गोपी यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के परिणाम 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में संदीप यादव, गोरखपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिन्टू चौधरी, गोरखपुर द्वितीय तथा श्यामजीत यादव, मधुरा मथुरापुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। 1600 मीटर बालक वर्ग में संदीप यादव, गोरखपुर प्रथम, अभिषेक कुमार, बड़गहन द्वितीय तथा मिराज खान, महावीर छपरा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 1600 मीटर बालिका वर्ग में खुशबू निषाद, गोरखपुर ने प्रथम, रोशनी, गोरखपुर ने द्वितीय तथा स्नेहा सिंह, गोरखपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों एवं अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम ही नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और नेतृत्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। आयोजक राहुल यादव ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा।

0 likes
0 comments1 shares