Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

यूपी में बिजली कटौती से हाहाकार के बीच राहत की खबर, त्योहारों

यूपी में बिजली कटौती से हाहाकार के बीच राहत की खबर, त्योहारों

यूपी में बिजली कटौती से हाहाकार के बीच राहत की खबर, त्योहारों पर नहीं होगी बिजली की किल्लत, नए प्रमुख सचिव ने दिए सख्त निर्देश *लखनऊ।* प्रदेश में जारी बिजली संकट और रोस्टिंग को लेकर हाहाकार के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। ऊर्जा विभाग के नवनियुक्त प्रमुख सचिव व पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने मंगलवार को शक्ति भवन में प्रदेश की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की और त्योहारों पर अबाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जाएं। त्योहारों पर बिजली की किल्लत नहीं होनी चाहिए। भविष्य में कोयले की कमी से आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए। *फीडर वाइज होगी निगरानी* प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि आपूर्ति की फीडरवार निगरानी की जाए। नगरीय, तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, फीडर मीटरों के आंकड़ों और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। डिस्कॉम स्तर पर सभी प्रबंध निदेशक प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति की समीक्षा कर रिपोर्ट लखनऊ भेजेंगे। रोस्टिंग की जानकारी भी फीडर वाइज रहेगी। डिस्कॉम के कंट्रोल रूम में हर दो घंटे पर फीडर वाइज रिपोर्ट मंगाई जाएगी, जिसमें कभी भी किसी फीडर की जानकारी मांगी जा सकती है। बैठक में उन्होंने विद्युत आपूर्ति, व्यवस्थागत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, बिल वितरण, बिल वसूली, बिजली चोरी रोकने, विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक और कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजनेस प्लान में लखनऊ सहित प्रदेश के ऐसे स्थानों के लिए विशेष कार्य योजना बनाएं, जहां आपूर्ति को लेकर बार-बार समस्या आ रही है।

0 likes
0 comments0 shares