ज़रिया पुलिस ने बैटरी चोरी का किया खुलासा: चोरी का माल लेकर घूम रहे वांछित अभियुक्त को किया गुरफ्तार

सरीला हमीरपुर - ज़रिया थाना क्षेत्र के रिगवारा कलां गांव में ट्रैक्टरों से चोरी हुईं दो बैटरियों के मामले में जरिया पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दोनों बैटरियां भी बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त की रात रिगवारा कलां निवासी अशोक कुमार के घर के सामने खड़े ट्रैक्टरों से दो बैटरियां चोरी हो गई थीं। मामले में पीड़ित की तहरीर पर 23 अगस्त को पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।सोमवार को पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बैटरियां लेकर रिगवारा कलां निवासी आशिक राजपूत राठ-जलालपुर मार्ग पर उदयभान पाल के घर के सामने खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अलग-अलग बोरियों में दो बैटरियां बरामद हुईं। पूछताछ में अभियुक्त ने दोनों बैटरियां ट्रैक्टरों से चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार और अनुराग कुमार शामिल रहे।