Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग ६ घंटे पहले

प्रभारी चिकित्साधिकारी खजनी ने खजनी में स्थित तीन प्राइवेट चिकित्सालयों के ऑपरेशन थियेटरों का किया औचक निरीक्षण

प्रभारी चिकित्साधिकारी खजनी ने खजनी में स्थित तीन प्राइवेट चिकित्सालयों के ऑपरेशन थियेटरों का किया औचक निरीक्षण

खजनी गोरखपुर बांसगांव संदेश। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा गोरखपुर के आदेश पर खजनी में संचालित तीन निजी चिकित्सालयों सी बी सी मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर, नयनसी हॉस्पिटल कटघर एवं आदर्श क्लिनिक खजनी का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थियेटरों के सामने गंदगी फैली हुई पाई गई जिससे दुर्गंध आ रही थी, जिस पर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए तथा समय-समय पर ऑपरेशन थियेटर का फ्यूमिगेशन कराते रहने को कहा गया, निरीक्षण में सर्जरी रजिस्टर संधारित नहीं मिला जबकि आदर्श क्लिनिक में ऑपरेशन नहीं किए जाते हैं, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अन्य ऑपरेशन संबंधित उपकरण, लाइट की व्यवस्था, एनेस्थीसिया ट्रॉली उपलब्ध पाई गई, ऑपरेशन टेक्नीशियन इन कॉल उपलब्ध रहते हैं, ऑपरेशन उपकरण व स्टरलाइजेशन उपकरण उपयोग योग्य पाए गए तथा बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था संतोषजनक मिली।

0 likes
0 comments0 shares