Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

फोरलेन पर खड़े मजदूरों को डीसीएम ने रौदा, एक की मौत चार

फोरलेन पर खड़े मजदूरों को डीसीएम ने रौदा, एक की मौत चार

फोरलेन पर खड़े मजदूरों को डीसीएम ने रौदा, एक की मौत चार घायल गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप फोरलेन पर मिक्सर मशीन के पास खड़े मजदूरों को डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में घटना स्थल पर एक मजदूर की मृत्यु हो गयी वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक और सहयोगी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। गगहा क्षेत्र के सिहाइजपार निवासी सद्दाप शाही सटरिंग कारोबारी हैं। शनिवार को करीब एक दर्जन मजदूर उनके मिक्सर मशीन और मशीन को लेकर चलने वाले ट्रैक्टर पर सवार होकर कहीं छत लगाने जा रहे थे। उनका वाहन फोरलेन पर मजूरी गांव के समीप शिवपुर गांव के सामने पहुंचे थे तभी मिक्शर मशीन का टायर पंचर हो गया। मजदूरों ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी तो सद्दाप शाही बाईक लेकर मौके पर पहुंचे और बाईक मिक्सर मशीन के पीछे खड़ी कर टायर खोलवाने लगे। इसी समय पीछे से तेज गति से आ रही डीसीयम ने मिक्सर मशीन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मिक्सर मशीन के पास खड़े 35 वर्षीय अनिल यादव पुत्र वैजनाथ निवासी सिहाइजपार की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अज्जू, विकास, रामदयाल, सद्दाप शाही गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा जिसमें अज्जू पुत्र झम्मन, विकास पुत्र कतवारू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। गगहा पुलिस मृतक का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

1 likes
0 comments1 shares