Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria१० मिनट पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता. एन. ए. रिपोर्ट

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता. एन. ए. रिपोर्ट

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता. एन. ए. रिपोर्ट देवरिया . शहर के खरजरवा स्थित कलिंद इंटरमीडिएट कालेज पर जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह जिलाविद्यालय निरीक्षक नीलेश कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मिथिलेश कुमार सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद, विशिष्ट अतिथि डॉ शशिपाल राव, माधव प्रसाद सिंह जिलाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद, उपस्थित रहे। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत का शानदार प्रस्तुति की गयीं। उसके बाद 14वर्ष 17 वर्ष 19वर्ष भार वर्ग में जिले के लगभग 156 खिलाड़ियों ने अपने-अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल को देखने से लग रहा था कि वास्तव में ताइक्वांडो प्रशिक्षकों ने इन खिलाड़ियों को बडे ही मनोयोग से तराशा है। 14वर्ष भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अयान बिन लियाकत, अंकित पटेल , रीतिक मल्ल, अथर्व, लोकेश, यूसुफ़ शुभम, दिव्या अंशिका, वैभवी परिधि, रीतिका तपस्या, तारा।17वर्षीय भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अनुज कुमार करन कुमार अतुल्या, अनमोल, विवेक पटेल आदर्श, मौर्य सिद्धी , श्रृष्टि रिद्धि अंजली सभाज, अदिती पटेल, सुहासी, सलोनी, आरूषि 19 वर्ष भार वर्ग मे पार्वती दीपा माधुरी बिट्टू कुमारी ने गोल्ड मेडल जीत कर गोरखपुर में हो ने वाला मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए क्वालिफाई किये। उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि नियमित अभ्यास से ही खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। इसके लिए अनुशासन का पालन करना अनिवार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ मिथिलेश कुमार सिंह कहा कि किसी भी खेल में आपसी सद्भाव एवं खेल के नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। तभी खिलाड़ी अपने मिशन में कामयाब हो सकता है। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह सहित जिले के सभी विद्वान प्रधानाचार्य डॉ शशिपाल राव, डॉक्टर कमलेश, मिश्रा डॉ हरिकेश सिंह, बालेश्वर यादव महेंद्र प्रसाद गोंड, परसन यादव, डॉ दुर्गा शरण संदीप कुमार मल्ल, दुर्गेश मल्ल, जिला सचिव विवेकराव, सत्येन्द्र यादव, प्रभात रंजन मणि, धीरज यादव, ताइक्वांडो द्रोणाचार्य गिरीश सिंह, रेफरी अभिषेक, राहुल मिथिलेश, अजय, विशाल, अमृता कुमारी रहे कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य वकील सिंह ने सभी अतिथि गण को अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राम सुमेर पांडेय जी ने किया।

0 likes
0 comments0 shares