Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

तरकुलहा धाम में नवमी पर हुआ हवन यज्ञ कन्याओं का हुआ पूजन

तरकुलहा धाम में नवमी पर हुआ हवन यज्ञ कन्याओं का हुआ पूजन

चौरी चौरा गोरखपुर।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को मां तरकुलहा देवी धाम में नवमी तिथि पर मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एसके शर्मा रहे। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद हवन-यज्ञ का शुभारंभ किया। इसके उपरांत 101 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें उपहार स्वरूप गिफ्ट प्रदान किए गए। हवन-यज्ञ एवं कन्या पूजन में ट्रस्ट और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन में आहुतियों के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री से सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। हवन-यज्ञ के उपरांत कन्याओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ट्रस्ट के महामंत्री राजेश जायसवाल, व्यापार मंडल के महामंत्री मुन्नीलाल चौहान, अमरनाथ जायसवाल, दिनेश यदुवंशी, सचिन पासवान, हिमाचल साहनी, अमरजीत पासवान, दीपक सिंह, सूरज पासवान, दयाशंकर पासवान, उज्ज्वल साहनी, हरीश राजभर, बच्चा मिश्रा ऋषि कपूर एवं रामनारायण राजभर सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे। शारदीय नवरात्रि के समापन के अवसर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से मां तरकुलहा देवी धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल की ओर से किया जा रहा है। ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने समस्त भक्तों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें। आयोजन को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के सदस्य तैयारियों और व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

0 likes
0 comments1 shares