Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग १० घंटे पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, किशोरी ने लगाया छेड़खानी का गंभीर आरोप, नेक्स्ट

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, किशोरी ने लगाया छेड़खानी का गंभीर आरोप, नेक्स्ट अपडेट रिपोर्ट सलेमपुर/देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया सलेमपुर की किशोरी ने विजय यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी ग्राम नदौली कोतवाली सलेमपुर के एक युवक पर बलात्कार और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर शंकर से मिलकर अपनी शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए विधि कार्रवाई करने का आग्रह किया किशोरी ने बताया कि घटना के बाद हम लोग कई बार थाने पर गए परंतु हमारी कोई सुनवाई नहीं होरही है। इसलिए न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवरिया आई हूं। पुलिस अधीक्षक ने किशोरी को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कर कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि हमारी मां घर पर नहीं थी मैं घर पर अकेली थी या मेरे घर में आकर मेरी मां के बारे में पूछा मैंने बताया कि वह किसी काम से गई है उसके बाद अकेला पाकर यह मेरे साथ दुष्कर्म किया मैं शोर मचाई को मोहल्ले के तमाम इकट्ठा हुए उतने ही समय में यह पर दबाकर भाग गया जब मेरी मां घर पर आई तो मैं पूरी घटना विस्तार से बताई आरोपी युवक ने उसे घर में पाकर अकेला पाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर धमकी भी दी। घटना के बाद परिवारजनो ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई परंतु आज तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ इस मामले की जांच और पुलिस कार्रवाई पर लगातार नजर बनाए हुए है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो आरोपी के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना है कि पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर पीड़िता को कब तक न्याय मिलेगा।

0 likes
0 comments1 shares