Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१ मिनट से कम पहले

सोनभद्र श्री राम सेवा समिति का 54वां साप्ताहिक भंडारा आयोजित, एक वर्ष पूर्ण होने के बाद निरंतर जारी है सेवा का महा संकल्प

सोनभद्र श्री राम सेवा समिति का 54वां साप्ताहिक भंडारा आयोजित, एक वर्ष पूर्ण होने के बाद निरंतर जारी है सेवा का महा संकल्प

सोनभद्र श्री राम सेवा समिति का 54वां साप्ताहिक भंडारा आयोजित, एक वर्ष पूर्ण होने के बाद निरंतर जारी है सेवा का महासंकल्प ओबरा/सोनभद्र , धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों में अग्रणी श्री राम सेवा समिति द्वारा जनसेवा का महासंकल्प अनवरत जारी है। समिति की ओर से ओबरा के सुभाष चौराहा स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर परिसर में 54वें शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री श्री 1008 हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा महामंडलेश्वर सरितानंद गिरी जी के आशीर्वाद से प्रभु का भोग लगाकर प्रसाद वितरण का कार्य शुरू किया गया, जहाँ सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। श्री राम सेवा समिति द्वारा इस साप्ताहिक भंडारे की शुरुआत 23 अगस्त 2025 को पत्रकार अजीत सिंह और उनकी समर्पित युवा टीम द्वारा की गई थी। एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण करने के बाद अब यह सेवा यात्रा अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। शुरुआत में छोटे स्तर पर शुरू हुआ यह सेवा कार्य आज नगरवासियों और प्रबुद्धजनों के सहयोग से एक विशाल स्वरूप धारण कर चुका है। समाज के हर वर्ग तक प्रभु का प्रसाद पहुँचाने और असहायों की सेवा के उद्देश्य से यह भंडारा प्रत्येक शनिवार शाम 6:00 बजे से निरंतर आयोजित किया जाता है। दूसरे वर्ष के प्रथम शनिवार को भी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे के सफल आयोजन और व्यवस्था संचालन में समिति के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य किया। इसमें अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता तथा मुख्य संरक्षक सहयोगी श्री बाबु राम सिंह, ओमप्रकाश सिंह ,अमरदीप सिंह, अरविंद शुक्ला, संकट मोचन झा और वीरेंद्र योगी का अहम योगदान रहा। इस पुनीत अवसर पर संरक्षक मंडल के सदस्य रीना राय, सरिता सिंह, करण जोगले, विजय शंकर, अनिल गुप्ता, विनय चौबे, अरुण गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, सर्वेश दुबे, संतोष साहनी और दिलीप दत्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त किया कि श्री राम सेवा समिति का यह जनसेवा और भंडारे का कार्य भविष्य में भी समाज के सहयोग से इसी तरह अनवरत और सुचारू रूप से चलता रहेगा।

0 likes
0 comments0 shares