*आईजीएल फैक्ट्री के निकट इंडिया मार्का हैंडपंप की स्थापना एवं लोकार्पण* सहजनवा

*आईजीएल फैक्ट्री के निकट इंडिया मार्का हैंडपंप की स्थापना एवं लोकार्पण* सहजनवा गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए आईजीएल द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छह इंडिया मार्का हैंडपंप स्थापित कराए गए। हैंडपंपों की स्थापना पूर्ण होने के उपरांत वोक्टा तिराहा स्थित हैंडपंप पर उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईजीएल की ओर से जुड़ियांन गांव के वोक्टा तिराहा, हनुमान मंदिर के पास तथा भरवटिया टोला में हैंडपंप स्थापित कराए गए। इसके अतिरिक्त सेक्टर-23 के सामाजिक स्थल तथा गाहासाड़ गांव में मस्करा स्कूल के पास और अंबेडकर टोला में भी इंडिया मार्का हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। इस प्रकार कुल छह स्थानों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वोक्टा तिराहा पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आईजीएल के बिजनेस हेड एस. के. शुक्ला ने नारियल फोड़कर हैंडपंप का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अथिति एस के शुक्ल ने बताया कि इन हैंडपंपों की स्थापना से संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की इस पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभासद जुड़ियांन अमित यादव, एजीएम एचआर एवं एडमिन दशरथ मिश्रा, एसोसिएट मैनेजर एडमिन अखिलेश कुमार शुक्ला, सब्बीर अहमद, कृष्णा नंद मिश्रा तथा सामाजिक कार्यकर्ता रामाज्ञा यादव सहित अनेक स्थानीय नागरिक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।