Bansgaon Sandesh
Login

प्रेमी पति निकला हैवान! अनैतिक संबंध बनाने से इंकार पर किया दुष्कर्म,

प्रेमी पति निकला हैवान! अनैतिक संबंध बनाने से इंकार पर किया दुष्कर्म, मारपीट कर घर से निकाला *एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा* सुल्तानपुर। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया और मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद पति उस पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। विवाहिता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पति ने कई बार बिना उसकी इच्छा उसके साथ अभद्र व्यवहार और दुराचार किया तथा अंततः उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सास, ननद और ससुर पर भी उत्पीड़न में सहयोग करने का आरोप लगाया है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश पर शिवगढ़ थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दर्ज मुकदमे के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares