Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpur१७ मिनट पहले

गोरखपुर जिला अस्पताल में जमीन पर मिला लाचार मरीज सवाल पूछने पर

गोरखपुर जिला अस्पताल में जमीन पर मिला लाचार मरीज सवाल पूछने पर

गोरखपुर जिला अस्पताल में जमीन पर मिला लाचार मरीज सवाल पूछने पर भड़के एसआईसी, सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में Rajkumar gaund गोरखपुर । जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जिस मरीज को वार्ड के भीतर बेड पर होना चाहिए था, वह खुले में जमीन पर बेबस पड़ा मिला। जब इस बदइंतजामी पर मीडियाकर्मी ने अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) से जवाब मांगा, तो उन्होंने अपनी खामियों को सुधारने के बजाय पत्रकार पर ही अपना गुस्सा निकाल दिया और कवरेज रोकने का प्रयास किया। हाल ही में इसी जिला अस्पताल परिसर से एक मासूम बच्ची का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के तमाम दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। गुरुवार को वार्ड के बाहर जमीन पर पड़े मरीज की हालत ने अस्पताल की चौकसी और संवेदनशीलता की पोल खोलकर रख दी। व्यवस्था की नाकामी पर पर्दा डालने और मीडियाकर्मी से बदसलूकी करने को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बच्ची की हत्या जैसे संगीन मामले के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। ऐसे में एसआईसी जैसे शीर्ष और जिम्मेदार पद पर आसीन अधिकारी का मीडिया के सवालों से बौखलाना यह दर्शाता है कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों की सुरक्षा और सेवा को लेकर कितना लापरवाह बना हुआ है।

1 likes
0 comments1 shares