Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सफलता के लिए विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करें विधायक ई सरवन निषाद

सफलता के लिए विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित  करें विधायक ई सरवन निषाद

चौरी चौरा । सफलता के लिए विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करें उक्त बाते मुख्य अतिथि चौरी चौरा विधायक ई सरवन निषाद ने रविवार को सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कहीं उन्होंने कहा विद्यार्थी सतत प्रयास करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे, प्रशासिका डॉ. गीता दुबे, प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज वर्मा, एकेडमिक ग्रुप हेड कौस्तुभ प्रकर्ष, मुख्य अतिथि विधायक चौरी चौरा ई सरवन निषाद, उप निबन्धन अधिकारी शिवम द्विवेदी, चेयरमैन चौरीचौरा सन्नी जायसवाल, एवं पूर्व चेयरमैन चौरीचौरा ज्योति प्रकाश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय द्वारा शैक्षिक और सह-शैक्षिक दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट रिकॉर्ड हासिल करने तथा सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी, उत्कृष्ट लेखन, उत्कृष्ट व्यवहार, शत प्रतिशत उपस्थिति, रचनात्मक पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जैसी अन्य श्रेणियों में मायरा, अंकिता, साक्षी, आराध्या, हर्षित, सचिन, तस्मिया, सिमरन, शिखा, सौम्या, जोया, वेदांश, अनुकल्प, रिद्धि, विवान, आरव, आदर्श, आलोक, ईशित्व, आयत, अनुभव, वैष्णवी, जागृति आदि छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे एवं प्रशासिका डॉ. गीता दुबे ने इस अवसर पर अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है, तथा सीपीए पूरे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय ने मेधावियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दिया तथा उन्हे सभी परिस्थितियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय समूह के प्रमुख कौस्तुभ प्रकर्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सीपीए को अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व हैं तथा अभिभावकों के निरंतर समर्थन के लिए आभारी हैं। सीपीए अपने छात्रों को स्मार्ट क्लासेस, एनसीसी , स्काउट एंड गाईड के साथ-साथ संगीत, खेलकूद आदि गतिविधियों के अवसर उपलब्ध करा रहा है।

0 likes
0 comments0 shares