Bansgaon Sandesh
Login

सुलतानपुर कनाडा में नौकरी दिलाने और विदेश भेजने का सपना दिखाकर 29

सुलतानपुर कनाडा में नौकरी दिलाने और विदेश भेजने का सपना दिखाकर 29 लाख 50 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है।बल्दीराय पुलिस ने ब्राहिमपुर सरैयामाफी निवासी मद्दू निषाद की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पीड़ित के मुताबिक धौरहरा खुर्द,खीरी निवासी अरविंद लोधी और हिसार,हरियाणा निवासी सुनील कुमार ने कनाडा में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।नौकरी परमिट,वीजा और अन्य प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर अलग-अलग तारीखों में बताए गए बैंक खातों में 29.50 लाख रुपये जमा करा लिए।आरोप है कि रकम हाथ लगते ही दोनों ने दूरी बना ली। न कनाडा भेजा,न पासपोर्ट लौटाया और न रकम वापस की। पीड़ित का कहना है कि 11 अगस्त 2026 को आरोपियों ने पैसा,पासपोर्ट और वीजा देने से साफ इनकार कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़ित ने बैंक लेनदेन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध होने की बात कही है।बल्दीराय पुलिस ने केस दर्ज किया है।

0 likes
0 comments0 shares