Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

यूपी में महिला आरक्षण पर सियासी रण, लखनऊ में भाजपा ने निकाला

यूपी में महिला आरक्षण पर सियासी रण, लखनऊ में भाजपा ने निकाला

यूपी में महिला आरक्षण पर सियासी रण, लखनऊ में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, पंकज चौधरी भी हुए शामिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संशोधन) बिल को लेकर भाजपा का विपक्ष के प्रति आक्रोश जारी है। इन दिनों यूपी में इसको लेकर खासी सियासत छिड़ी है। भाजपा सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संशोधन) बिल को लेकर भाजपा का विपक्ष के प्रति आक्रोश जारी है। इन दिनों यूपी में इसको लेकर खासी सियासत छिड़ी है। भाजपा सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन कर रही है। शनिवार की शाम भाजपा ने लखनऊ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संशोधन) बिल को लेकर महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकाली, जो लोकभवन से शुरू होकर अटल चौक तक जाएगी। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेता शामिल हुए। भाजपा ने सदन में बिल गिरने के बाद सड़क पर विपक्षी दलों को घेरने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत लखनऊ और पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो बड़े कार्यक्रम कर चुकी है। लखनऊ में बीते दिनों निकाली गई जनाक्रोश महिला पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनकी सरकार के मंत्री पांच कालिदास मार्ग से विधानसभा तक पैदल चले थे। इसके साथ ही प्रदेश के जिलों में भी यह यात्राएं निकाली जा रही हैं। पार्टी की लखनऊ महानगर इकाई के तत्वावधान में शनिवार रात्रि करीब आठ बजे से होने वाले मशाल जुलूस कार्यक्रम में हजारों महिलाएं शामिल होंगी, जो हाथों में मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए विपक्षी दलों को घेरेंगी। शनिवार को लखनऊ में निकली गई मशाल जुलूस रैली को देखते हुए हजरतगंज के आसपास क्षेत्रों में डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

0 likes
0 comments0 shares