एसडीएम के आदेश से फौजदारी के जमानत लेने से किया इनकार वकीलों
एसडीएम के आदेश से फौजदारी के जमानत लेने से किया इनकार वकीलों का हंगामा। सहजनवा गोरखपुर सोमवार को शाम 6:00 बजे के करीब वकीलों का उस समय गुस्सा फूट गया जब एसडीएम के आदेश का फौजदारी बाबू ने थाने से पाबंद कर आए मुलजिमों को जमानत लेने से इनकार कर दिया। इसको देखते हुए वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे बाद में वकिलों की बात फोन पर एसडीएम से हुई उन्होंने फौजदारी बाबू को जमानत देने का आदेश दिए ।इसके बाद वकीलों का गुस्सा शांत हुआ। बार एसोसिएशन अध्यक्ष के के त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम द्वारा 3:00 बजे तक जमानत देने का आदेश दिया गया है जबकि थाने से मुलजिम को 4:00 बजे के बाद एसडीएम कोर्ट भेजा जाता है ।इसी बीच इन्हें मेडिकल भी करना होता है ।इस समय से अस्पताल पर डॉक्टर भी मौजूद नहीं होते हैं जिससे निश्चित समय पर मुलजिमों को एसडीएम कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता। वहीं बार एसोसिएशन के मंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए एसडीएम से वार्ता की जाएगी। देर में कोर्ट में आने वाले मुलजिमों का भी जमानत लिया जाए। नहीं तो निर्दोष में लोग जेल चले जाएंगे। इस दौरान रंगनाथ मिश्र ,अभिषेक तिवारी ,यशवंत भारती, अखंड प्रताप सिंह सहित अनेक वकील मौजूद थे।