Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

सुल्तानपुर। भीषण गर्मी के बीच चौराहों पर ड्यूटी निभा रहे ट्रैफिक पुलिस

सुल्तानपुर। भीषण गर्मी के बीच चौराहों पर ड्यूटी निभा रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए लायंस क्लब आगे आया है। क्लब की ओर से पुलिस कर्मियों को धूप से बचाव के लिए बड़े छाते प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ड्यूटी के दौरान राहत मिल सके।लायंस क्लब की सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए यह पहल की। क्लब द्वारा शहर के विभिन्न यातायात रूटों पर चार बड़े छाते लगाए गए हैं।वहीं,सचिन सिमरन खुराना और वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को छतरी भेंट की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने लायंस क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments0 shares