Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

आमी बैकुंठ धाम धोबहा घाट पर सिल्ट सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू, समाजसेवी अमरजीत सिंह की पहल

आमी बैकुंठ धाम धोबहा घाट पर सिल्ट सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू, समाजसेवी अमरजीत सिंह की पहल

बांसगांव बांसगांव संदेश। आमी बैकुंठ धाम धोबहा घाट पर समाजसेवी अमरजीत सिंह की पहल पर घाट के सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। घाट पर लंबे समय से नदी किनारे सिल्ट जमा होने के कारण शव दाह प्लेटफार्म से नदी का पानी दूर हो गया था, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए समाजसेवी अमरजीत सिंह द्वारा नदी के किनारे जमा सिल्ट को साफ कराकर शव दाह प्लेटफार्म तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके और घाट की व्यवस्था बेहतर हो सके। इस दौरान आमी बैकुंठ धाम सेवा समिति के अध्यक्ष अजय सिंह, संरक्षक अभय अग्रवाल, रमेश सिंह, उपाध्यक्ष अनूप शाही, पूर्व सभासद दीपू सिंह सहित समिति के कई सदस्य और पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे और कार्य की सराहना की।

0 likes
0 comments1 shares