डीएम ने मतदान बूथों और मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने केदिए निर्देश

डीएम ने मतदान बूथों और मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश। देवरिया 22 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज सायंकाल गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन के तहत कल होने वाले मतदान के लिए भलुअनी ब्लॉक में बनाए गए मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने मूर्ति विसर्जन स्थलों तथा उन पंडालों का भी निरीक्षण किया, जहां मूर्ति विसर्जन की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान उन्होंने मतदान बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाए। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या अनियमितता न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने भलुअनी ब्लॉक के मतदान बूथों पर पेयजल, प्रकाश, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न पंडालों का निरीक्षण किया, जहां मूर्ति विसर्जन की तैयारियां चल रही थीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि विसर्जन कार्य शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।