Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में दवा व्यापारियों का देशव्यापी एकदिवसीय बंद सफल*

*ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में दवा व्यापारियों का देशव्यापी एकदिवसीय बंद सफल*

बड़हलगंज: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को दवा व्यापारियों की राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट द्वारा आहूत देशव्यापी एकदिवसीय सामूहिक बंदी का असर बड़हलगंज नगर में भी व्यापक रूप से देखने को मिला। नगर की सभी प्रमुख दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं, जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। नगर के दवा व्यापारियों ने दवा विक्रेता समिति बड़हलगंज के तत्वाधान में अध्यक्ष राम गोविंद "मंटू" के नेतृत्व में बाछेपार स्थित हनुमान मंदिर पर एकजुट होकर ऑनलाइन दवा व्यापार पर रोक लगाने की मांग उठाई और इसे आम जनता की सेहत के लिए गंभीर खतरा बताया।दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से बिना चिकित्सकीय परामर्श और बिना उचित जांच के दवाओं की बिक्री हो रही है, जिससे नकली एवं प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल का खतरा बढ़ गया है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन कंपनियां नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से दवाओं की बिक्री कर रही हैं, जिससे छोटे और मध्यम दवा व्यवसायियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।बंद के दौरान दवा व्यापारियों ने एकजुट होकर एक स्वर में सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर कड़े नियम लागू करने तथा स्थानीय दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।बंदी के कारण लोगों को दवाएं खरीदने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सीमित स्तर पर उपलब्ध रही। इस दौरान नगर के दवा व्यापारियों में भारी एकजुटता देखने को मिली और सभी ने आंदोलन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम में दवा विक्रेता समिति बड़हलगंज के अध्यक्ष राम गोविंद "मंटू" सहित महामंत्री धर्मराज सोनकर, अरविन्द दूबे, डा. अंकित कुमार, नरेंद्र राय, उपेंद्र नाथ राय, धीरज पटेल, उमेश यादव, धीरज राय, शशांक, हरि गोविंद, अरूण आदि तमाम दवा व्यापारी उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares